बुरहानपुर :- कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की संपूर्ण टीम आयुष्मान भारत निरामय मध्य प्रदेश योजनान्तर्गत शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रयासरत है। इसी कड़ी में रविवार को भी मेगा आयुष्मान कैम्प आयोजित रहा कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार रविवार को आयोजित मेगा आयुष्मान कैम्प अंतर्गत जिले के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गठित टीम निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से ही अपने कर्तव्य स्थल पर पहुँचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने लगी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने का कार्य देर शाम तक चला प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को जिले में मेगा आयुष्मान कैम्प के माध्यम से 12 हजार से अधिक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये स्थानीय भाषा में भी हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का महत्व बताते हुए उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है
जिला मुख्यालय से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान टीम द्वारा घर-घर जाकर भी पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का महत्व बताते हुए उनके कार्ड बनाये गये वहीं आयुष्मान टीम को, पात्र हितग्राही जो जहाँ मिले वहीं बैठकर उसका कार्ड बनाये गये मेगा आयुष्मान कैंप में पूर्ण समर्पण भाव के साथ अधिकारीगण/कर्मचारीगण अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहें हैं इसी प्रकार पात्र बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बच्चों के बीच पहुँचकर कार्य किया गया लेपटॉप के साथ-साथ, मोबाईल एप, फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से भी पात्र हितग्राहियों के कार्ड तैयार किये गये जिला प्रशासन की मंशा हैं कि हर पात्र हितग्राही को आयुष्मान योजना का लाभ मिले इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा क्षेत्रवार नियुक्त नोडल अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर कैम्प की मॉनिटरिंग करते रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार