बुरहानपुर :- बुरहानपुर मे समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी मानव सेवा संस्था अब एक सशक्त संस्था बन चुकी है रविवार को संस्था द्वारा जैनाबाद स्थित आंगनवाड़ी में एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 68 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर भूमिका चौरसिया द्वारा किया गया इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रेमलता साकले ने बताया कि आज संस्था द्वारा कराया गया शिविर बहुत ही गरिमा और शांति के साथ पूर्ण हुआ इस अवसर पर मरीजों की जांच डॉ मैडम ने और उनकी टीम ने कर के मरीजों को एक्सरसाइज से अपनी बीमारी का इलाज ठीक करने की सलाह दी और हर पेशेंट को बीमारी के हिसाब से अलग अलग एक्सरसाइज बताइ इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ किरण सिंह सचिव मंगला दुबे डॉक्टर की संपूर्ण टीम एवं समस्त आंगनवाड़ी सदस्य उपस्थित रहे आभार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कुसुमलता तिवारी ने माना
Tags
बुरहानपुर समाचार