महाराष्ट्र से गन्ना कटाई के लिए मजदूर लेने आए लोगों से मारपीट कर सवा चार लाख रुपए लूटने वाले आरोपियों को निंबोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना निंबोला पुलिस ने जिला बीड महाराष्ट्र से गन्ना कटाई के लिए धुलकोट क्षेत्र के ग्राम सुक्ता में मजदूर लेने आए फरियादी साईनाथ व उसके साथियों से मारपीट कर रुपए छीनने वालेआरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दिनांक 10/10/2022 को फरियादी साईंनाथ मराठा उम्र 30 वर्ष निवासी जिला बीड महाराष्ट्र ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि मैं अपने साथियों मगन गवली भोला के साथ गन्ना कटाई के लिए दिनांक 09/10/22 को ग्राम सुकता में मजदूर लेने आया था जहां गांव के ही ईश्वर बारेला और उसके साथ मौजूद मजदूरों से हम गन्ना कटाई के बारे में बात करने लगे बातचीत के दौरान ही वे लोग गाली गलौज करते हुए हमारे साथ मारपीट करने लगे उन लोगो ने मेरे पास से 2 लाख 50 हजार नगद और महाराष्ट्र ग्रामीण बैक का ए.टी.एम कार्ड व हमारे मोबाईल छीन लिये इस प्रकार ईश्वर बारेला और उसके साथी मजदुरो ने मेरे साथ मारपीट कर मेरे पैसे,ए.टी.एम कार्ड और हमारे मोबाइल छीन लिये।रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अप. क्र. 576/2022 धारा 347 348 395,294,323,190 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना निंबोला प्रभारी के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी निम्बोला एवं टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी करते आरोपी पहला ईश्वर पिता महारसिंग बारेला उम्र 27 साल निवासी ग्राम सुक्ता दूसरा दिलीप पिता महारसिंग जाति बारेला उम्र 32 साल निवासी ग्राम सुक्ता एवं तीसरा ध्यानसिंग पिता चमारसिंग अजनारे उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपराना को गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा आरोपियों से  ढाई लाख रुपए व 4 मोबाईल जप्त किए गए है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाना शेष है गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निंबोला हंस कुमार झिंझोरे, एएसआई रोहित यादव, एएसआई कमलेश कुशवाह, आर.गगन, आर. रंजीत का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post