बुरहानपुर - मध्यप्रदेश में दिनांक 08/10/22 से नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में जिले में बुरहानपुर पुलिस द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
मंगलवार को भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को नशा छोड़ने से प्रेरित करने हेतु जन चेतना कार्यक्रम आयोजित किए गए लालबाग थाना क्षेत्र में सागर टॉवर पर थाना प्रभारी अनिल यादव द्वारा युवाओं को नशा छोड़ने की शपथ दिलवाई गई वहीं बस स्टैंड व बैरी मैदान पर थाना कोतवाली के उप निरीक्षक रामेश्वर बकोरिया द्वारा युवाओं को शराब व नशीले पदार्थो के सेवन से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में बताया गया उन्होंने युवाओं को बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगो को एकजुट होना होगा नशा शरीर के लिए बेहद खतरनाक है वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है उप निरीक्षक बकोरिया द्वारा युवाओं को नशा छोड़ने व अपने मित्रों, परिचितों, रिश्तेदारों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई निंबोला व गणपति नाका शाहपुर पुलिस द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर जन चेतना के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पिलाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है अभियान के तहत तीन दिन में 62000 रुपए कीमत की लगभग साढ़े पांच सौ लीटर शराब जप्त की जा चुकी है।
Tags
बुरहानपुर समाचार