यहां यह अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा कि विश्व की समस्त बीमा कंपनियों का एक विश्वस्तरीय क्लब होता है, उसका सद्स्य बनने हेतु एक लक्ष्य दिया जाता है, जिसे पूरा करने हेतु एडवाइजरोओ को 01 जनवरी से 31 दिसंबर तक की समय अवधि दी जाती हैं,ताकि वे अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके, रिलायंस निप्पोन लाईफ इंशोरेंस कंपनी के बुरहानपुर स्थित कार्यालय मे पदस्थ एडवाइजर स्वप्निल नरेंद्र शिंदे ने यह लक्ष्य मात्र 08 माह अर्थात अगस्त माह मे प्राप्त किया है।
यहां आपको अवगत कराते हैं, कि रिलायंस निप्पोन इंशोरेंस कंपनी बुरहानपुर का कार्यालय बुरहानपुर मे गत 15 वर्षो से संचालित हो रहा है, लेकिन इन 15 वर्षो मे कोई भी (सलाहकार) एम डी आर टी नही कर सका था। लेकिन जो 15 वर्षो मे संभव नहीं हो सका वह स्वप्निल नरेंद्र शिंदे ने मात्र 8 माह मे पूरा करके कार्यालय के प्रथम MDRT( एम डी आर टी) बनकर बुरहानपुर रिलायंस निप्पोन कंपनी का नाम आलौकित किया है। उनके इस उपलब्धि पर उन्हें स्नेहियो ने शुभ कामनाएं प्रेषित किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार