5 सितंबर के दिन सोमवार को सकलपंच गुजराती मोढ़ वाणीक समाज ने सेवानिवृत्त शिक्षक एलएलबी स्टूडेंट स्कूल विद्यार्थी डॉक्टरो समेत 150 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया सकलपंच गुजराती मोढ वाणीक समाज के अध्यक्ष विजय शाह ने बताया कि 5 सितंबर को सकलपंच गुजराती मोढ़ वाणीक धर्मशाला शनवारा मैं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के 6 सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों 6 एमबीबीएस डॉ 2 एमडी रेडियोलॉजिस्ट कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी जिन्होंने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए सभी को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हर साल समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए काफी प्रयास किए जाते हैं सम्मान समारोह में इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार