स्तंभ से उतरकर बालाजी मंदिर में विराजमान हुए़ गरुड़ जी महाराज

बुरहानपुर - महाजनापेठ स्थित बड़े बालाजी मंदिर परिसर के स्तंभ से उतरकर गरुड़ महाराज बालाजी मंदिर में आए बुधवार सुबह 9 बजे विधिवत मंदिर में गरुड़ महाराज का पूजन हुआ स्तोत्र पाठ से गरुड़ स्तंभ और गणेशजी का पूजन किया गया ।

परिसर के स्तंभ से उतारकर गरुड़जी को उत्सव के लिए मंदिर में विराजमान किया गया बड़े बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष आशीष भगत ने बताया कि गरुड़ महाराज हर साल श्रवण द्वादशी पर मंदिर में विराजमान होते हैं अब भगवान बालाजी के 15 दिनी उत्सव की तैयारी शुरु होगी गरुड़ भगवान बालाजी के मुख्य वाहन हैं गरुड़ महाराज के स्तंभ पर विराजने होने के बाद ही भगवान बालाजी रथ में सवार होंगे स्तंभ और गरुड़ महाराज का रंगरोगन किया जाएगा इस दौरान चंदकान्त बालाजीवाले,मुन्ना महाराज,गोलू शाह, संजय चौहान, सुरेन्द सुगन्धी,अशोक मराठा,प्रकाश मिस्त्री,धनश्याम शाह,बबलू भाई, शुभभ वाणी, योगेश भाई, सचिन सोनगिरकर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post