बुरहानपुर के नया मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बालक मीत राहुल नगरे ने अपनी भावनाओं को बखूबी चित्रकारी में उतार कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी और खंडवा लोकसभा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी की अपने हाथों से पेंटिंग बनाकर भाजपा के युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील को सांसद कार्यालय में भेंट की, सभी पेंटिंग देख कर प्रभावित हुए । श्री गजेंद्र पाटिल ने बालक का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर कहा कि बालक की कला हर किसी को प्रेरित करने वाली है। उन्होंने बालक की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य प्रजापति ,श्री सतीश देशमुख श्री रविंद्र खरबंदा,श्री विवेक श्रीमाली,श्री निर्वर्ती कोली आदि मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार