सेब को छिलके सहित ही खाएं...मिलेंगे ये सारे फायदे


सेब एक ऐसा फल है जो शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. अगर आप इसका छिलका हटाकर खाते हैं तो इसका मतलब है कि सेब के सारे पोषक तत्वों को खत्म करना. आपको बता दें कि सेब को छिलके सहित ही खाएं इससे आपके शरीर को जरूरी फाइबर मिलेंगे. बहुत से लोग एप्पल का जूस पीना पसंद करते हैं।

सेब के छिलके के फायदे


आपको बता दें सेब के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन पाए जाते हैं. साथ ही सेब का छिलका वजन कम करने में फायदेमंद होता है. सेब के छिलके के सेवन से ब्रेन सेल्स डैमेज नहीं होते है. वहीं डायबिटिक पेशेंट के लिए छिलके समेत सेब खाने की सलाह दी जाती है. सेब का छिलका शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.


वजन घटाने में मददगार

जिनका मोटापा बढ़ गया है और वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो आपको छिलके सहित सेब खाना चाहिए. छिलके में ओर्सोलिक एसिड होता है जो मोटापे को कम करने में मदद करता है. इसे खाने से शरीर के मसल फैट बढ़ते हैं और कैलोरी जलती है. इससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है. आप सेब को अच्छे से धुलकर साबुत या फिर काटकर स्लाइस करके भी खा सकते हैं.

हृदय (Heart)के लिए बेहतर 

सेब का छिलका खाने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. इसके साथ ही सेब का छिलका खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल स्तर कंट्रोल होता है जो हार्ट को सुरक्षित रखने में असरदार है. 


कैंसर से करे बचाव

सेब का छिलका खाने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. इसमें मौजूद गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में आपकी मदद करता है, जिससे आप कैंसर से बचाव कर सकते हैँ. 

डायबिटीज करे नियंत्रित

सेब का छिलका खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके सेवन से आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर कंट्रोल होता है. साथ ही यह ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे आप डायबिटीज के खतरे को कम र सकते हैं. 



Post a Comment

Previous Post Next Post