चिकित्सक एसोसिएशन ग्रामीण जनरल मेडिकल प्रेक्टिशनर के पदाधिकारीयो की वार्षिक बैठक संपन्न

बुरहानपुर - जिले की ग्रामीण चिकित्सकों की सबसे बड़ी यूनियन ग्रामीण जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की कल शाम बुरहानपुर के एक निजी होटल में बैठक संपन्न हुई जिसमें काफी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में एसोसिएशन का विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ।
संगठन के विस्तार एवं  कैसे मजबूत किया जाना है उन विषयों पर चर्चा की गई संगठन के लीगल एडवाइजर के रूप में अधिवक्ता संजय विजयवर्गीय को यूनियन के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया जोकि यूनियन के समस्त कानूनी विषयों के संबंध में सलाहकार के रूप में मार्गदर्शन करेंगे, यूनियन के सचिव डॉ विनोद चौधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरूरत होने पर यूनियन के अधिवक्ता उस सदस्य का पूर्ण सहयोग करेंगे, जिसका खर्च यूनियन वहन करेगा , संगठन को विस्तार देने के लिए एक पीआरओ अप्वाइंट करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया ।
बैठक में मुख्य तौर पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण पाटील सचिव डॉ विनोद चौधरी जिला उपाध्यक्ष डॉ योगेश पाटिल जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर इमरान कुरेशी सह सचिव डॉ तरुण चौक से कोषाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र महाजन शाहपुर  अध्यक्ष इकाई डॉ नितिन पाटिल, अंबाला इकाई अध्यक्ष डॉक्टर गोकुल बोरवणकर नेपानगर इकाई अध्यक्ष डॉक्टर योगेश महाजन धूलकोट इकाई अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पाटिल यूनियन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता संजय विजयवर्गीय जी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर प्रवीण पाटिलजी ने की ।
डॉक्टर विनोद चौधरी जी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post