बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में दिनांक 28/09/2022 को हिंदी कार्यशाला व दिनांक 29/09/2022 को पुरस्कार वितरण एवं हिंदी पखवाड़े का समापन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य व खंडवा जिले के माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील जी एवं विशेष अतिथि व प्रवक्ता के रूप में यूनानी तिब्बिया एजूकेशन सोसायटी एवं सैफिया हमीदिया तिब्बिया कॉलेज के सचिव श्री हमीदुलहक अंसारी तथा प्राचार्य डॉ. बृजमोहन गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसंधान अधिकारी डॉ. मौ. अब्दुल्हा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि सांसद पाटील जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी पखवाड़े के समापन अवसर पर सभी को शुभकामनाए प्रेषित करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि यूनानी पद्धति से स्वास्थ्य के उपचार में यह इकाई अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्हा द्वारा पधारे हुये सभी अतिथियों का शब्दो से स्वागत करते हुये हिन्दी पखवाड़ा के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा किया गया। और आभार प्रदर्शन श्री संजय कुमार चित्ते द्वारा किया गया। जिसमें इकाई के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।