दिनांक 11.09.22 को फरियादी ने थाना कोतवाली पर शिकायत की कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकल को पास देने की बात को लेकर गालीगलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला किया , जिसकी वजह से उसे कमर में चोट आई।
फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 364/22 धारा 294, 323, 324, 506, 34 बढ़ाने धारा 307 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया।
घटना की गम्भीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा आरोपियों की तलाश करते घटना स्थल से कुछ ही दूर बाई साहब की हवेली के पास पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाले गए जिससे घटना के आरोपियों की पहचान हो गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी राजेश पिता किशन, उम्र 25 निवासी लालबाग़ को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
एक अन्य आरोपी बाबू मिश्रा अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में सउनि सन्दीप यादव, प्र. आर. अनीस, आर. शक्ति सिंह, आर. राजकुमार का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार
