डाकवाडी के युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार , कोतवाली पुलिस को 24 घँटों में मिली सफलता


 पुलिस ने आरोपी से जप्त किया खटके वाला चाकू। 
आरोपी से पूछताछ के आधार पर चाकू बेचने वाले आरोपी को भी लालबाग पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। 
आरोपी दुकानदार के पास से 5 खटकेवाले धारदार चाकू व भाई के पास से अवैध शराब जप्त। 
आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर की जा रही कार्यवाही।

बुरहानपुर -  पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड के पीछे डाकवाड़ी के युवक की हत्या के आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया जहाँ से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है। 
दिनांक 11.09.22 की रात्रि में बस स्टैंड के पीछे अपना राज होटल के पास आरोपी हिमांशु पिता दिलीप बैस ने सीढ़ी से उतरने में धक्का मुक्की की बात को लेकर डाकवाड़ी निवासी नीलेश पिता रमेश हीरे को सीने व पेट पर चाकू मार दिए जिनसे उसकी मृत्यु हो गयी। 
थाना कोतवाली पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 365/22 धारा 302 भा.द.वि. का पंजीबद्ध किया गया। 
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा आरोपी की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 24 घण्टों के अंदर हत्या के आरोपी हिमांशु पिता दिलीप बैस, निवासी रास्तीपुरा को गिरफ़्तार कर आज न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को खंडवा जेल भेज दिया गया है। 
आरोपी आपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है जिस पर थाना कोतवाली व शिकारपुरा में गालीगलौज, मारपीट के 7 अपराध पंजीबद्ध है। 
आरोपी द्वारा घटना में इस्तेमाल किये गए चाकू के संबंध में पूछताछ करने पर उसने चाकू सिंधी बस्ती के राजेश पिता चन्द्रलाल रोचवानी  से खरीदना बताया। 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लालबाग़ पुलिस द्वारा आरोपी की दुकान पर दबिश दी गयी। जहाँ आरोपी के पास इसी तरह के 5 खटकेवाले धारदार चाकू मिले जिन्हें जप्त कर आरोपी राजेश रोचवानी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व उसके भाई दिनेश रोचवानी के पास अवैध शराब मिलने पर उसके  विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post