गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 9 एवं 10 सितम्बर को कलेक्टर एवं एसपी ने विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएँ

बुरहानपुर/8 सितम्बर, 2022/- राजघाट, नागझिरी घाट, सतियारा घाट, रेणुका झील, हथनूर इत्यादि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर जनमानस की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाये। यह निर्देश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करने के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने दिये। 
 विदित है कि दिनांक 9 एवं 10 सितम्बर, 2022 को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा ने आज विभिन्न विसर्जन स्थलों का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। 
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को समस्त घाटों एवं मार्गो पर साफ-सफाई, टेन्ट, माईक, तख्त, रोशनी, बेरिकेटिंग इत्यादि समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। वहीं प्रभारी जिला कमाण्डेंड होमगार्ड को निर्देशित किया गया कि समस्त विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड के जवान मय लाईफ जैकेट बोट एवं तैराकों के साथ ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही घाटों पर स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा की व्यवस्थाएँ करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिये गये। निर्देशानुसार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित रूट अनुसार विधिवत रूप से किया जायेगा। 
 इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post