बुरहानपुर के 3 होटलों का खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण , कमियां मिलने पर बनाये प्रकरण


बुरहानपुर - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 3 प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिये  
बुरहानपुर/8 सितम्बर, 2022/-अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा शहर में स्थित 3 होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण उपरांत कमियां मिलने पर प्रकरण तैयार किये गये, जो कि अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे साथ ही तीनों दुकानों से लीगल नमूने लेकर लोक विश्लेषक भोपाल को भेजे गए हैं। 
यह जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डावर ने दी।
उन्होंने बताया कि जांच उपरांत किसी प्रकार की मिलावट पायी जाती है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 51, 52 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
निरीक्षण के दौरान अजीज होटल ईकबाल चौक बुरहानपुर से मावा बर्फी, मदीना पास्ता हाउस इकबाल चौक बुरहानपुर से मावा पेडा और मदीना स्वीट्स ईकबाल चौक बुरहानपुर से मावा बर्फी के नमूने लिये गये।



Post a Comment

Previous Post Next Post