शासकीय उर्दू उ. मा. विद्यालय लालबाग में 7 वर्षों से पदस्थ महिला शिक्षिका को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने रोष व्याप्त किया

 शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग बुरहानपुर में विगत 7 वर्षों से पदस्थ हिंदी माध्यम की एक महिला शिक्षिका रीना पति गणेश अग्रवाल को इस स्कूल से हटाने की मांग को लेकर यहां के छात्र छात्राओं ने आज गुरुवार को दिन में दोपहर 11 बजे स्कूल का गेट बंद कर दिया है समाचार लिखे जाने तक स्कूल परिसर में हंगामा जारी है। इस क्षेत्र के नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद मोहम्मद हफीज़ मंसूरी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि महिला शिक्षिका के पति गणेश अग्रवाल ने भी छात्र छात्राओं से बद तमीज़ी की थी जिसके कारण छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है पार्षद मोहम्मद हफीज़ मंसूरी के अनुसार छात्र छात्राओं ने थाने पर जाकर इसकी शिकायत करने की बात कही है और महिला शिक्षिका को अन्यत्र ट्रांसफर नहीं करने तक स्कूल नहीं खुलने की धमकी दी है विगत कई वर्षों से इस महिला शिक्षिका को अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग शिक्षा विभाग से की जा रही है लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा है जिसके कारण उर्दू माध्यम के छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो रहा है लगभग 2वर्ष पूर्व भी यह की छात्र छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभागीय अधिकारियों से इस शिक्षिका को अन्यत्र ट्रांसफर कर उसके स्थान पर उर्दू माध्यम का शिक्षिक भेजने की मांग की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post