खंडवा गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जुंबा डांस

खंडवा -खंडवा का गौरव दिवस 3 से 5 अगस्त तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम दिवस बुधवार को प्रातः 7ः30 बजे से नगर निगम चौराहे पर जुंबा डांस आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान गौड़, एस.डी.एम.अरविंद कुमार चौहान सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र छात्राएं तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने इस जुम्बा डांस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और डांस किया। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती कुशरे ने तिरंगे झंड़े की सुरक्षा के लिए उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को संकल्प दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post