खंडवा - आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन की मंशानुरूप पंधाना नगर में लायंस क्लब खंडवा ओजस ने पंधाना की गलियों में देश भक्ति के नारों के साथ घर-घर जाकर तिरंगो का वितरण किया एवं उसे पूरे संविधान के अनुसार फरहाने का संकल्प भी लिया जिसमे साई राम महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन बोरागाव बुजुर्ग के द्वारा निर्मित झंडे रेली के दौरान घर घर , दुकान दुकान जाकर तिरंगा देकर 15 अगस्त के दिन अपने घर पर तिरंगा लगाने के प्रेरित किया। लायंस क्लब ओजस की अध्यक्ष हर्षा शर्मा से प्राप्त 500 झंडे बच्चो को वितरित किए ताकि वो अपने घर , गांव में जागरूक कर सके। अभियान के तहत मुंबई टॉप थर्टी एकेडमी पंधाना के बच्चो, शिक्षिकाओं और प्राचार्य ने हर घर तिरंगा जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हुई , इस अवसर पर पंधाना के गणमान्य नागरिक एवं आमजन ने भी रैली में सम्मिलित होकर बच्चो को प्रोत्साहित किया
Tags
खंडवा समाचार