बुरहानपुर/18 अगस्त, 2022/-सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों में आज सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसी श्रृंखला में संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।
इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई कि, मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंँगा/करूँगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के भेदभाव बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पेंशन अधिकारी श्री वर्मा, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमान सिंह चौहान सहित कलेक्टेªट कार्यालय के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विदित है कि प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने से समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा आज दिलाई गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार