बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के नेतृत्व में उपनगर लालबाग में मौन जुलूस निकाला गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि कार्यक्रम छत्रपति राजे मंगल भवन लालबाग़ में सम्पन्न हुआ। इस दौरान युवा मोर्चा महामंत्री भरत रावल ने विभाजन की विभीषिका पर प्रकाश डाला। श्री रावल ने बताया भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त 2021 को भारत सरकार द्वारा राजपत्र यानी कि गजट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित करती है तथा उन्होंने कहा की 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है! एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं यह दर्द था विभाजन का।
भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने ही मौन जुलूस सहित अन्य आयोजन किये जा रहे है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, मनोज तारवाला, बलराज नावानी, कार्यक्रम प्रभारी नितिन संतोष महाजन, नीलेश चौकसे, भरत रावल, अनिल वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार