1. नीम से दूर करें कैविटी -
नीम का एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के कारण होने वाली कैविटी को दूर करने में मदद करता है. इसके लिए आपको दांतों और मसूड़ों में नीम के पत्तों का रस रगड़ना होगा. अब उसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. इस उपाय को दिन में एक या दो बार करें।
2. नारियल तेल का उपयोग
आप नारियल तेल से भी कैविटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच शुद्ध कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल लेना होगा. अब इस तेल को मुंह में रखें. करीब 10 से 15 मिनट के लिए इस तेल को घुमाते रहें और बाद में कुल्ला कर लें।
3. मुलेठी की जड़ का उपयोग
आप एक मुलेठी का टुकड़ा लें और पाउडर बना लें. इस पाउडर को ब्रश में लगाकर दांतों को साफ करें और बाद में पानी से कुल्ला कर लें।
4. लौंग के तेल का इस्तेमाल
लौंग के तेल से भी आप कैविटी दूर कर सकते हैं. लौंग के तेल में रूई लगाकर कैविटी पर रखें. इस उपाय को नियमित रूप से करने से समस्या से जल्द ठीक हो जाएगा.
Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Tags
स्वास्थ्य सँसार
