जिला अस्पताल धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने तीन फ़रार आरोपियों पर किया 5000-5000 का इनाम घोषित

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में जिला अस्पताल के धोखाधड़ी प्रकरण की विवेचना जारी है। 
अब तक प्रकरण में 16 आरोपी बनाए जा चुके है जिनमें से 13 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा चुकी है और 3 आरोपी फ़रार है। 
आरोपी (1) आनंद दीक्षित 
(2) गोपाल देवकर 
(3) विनोद मोरे 
इनकी गिरफ़्तारी होना शेष है। 
पुलिस द्वारा फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा उक्त तीनों फ़रार आरोपियों में प्रत्येक पर 5000-5000 का इनाम घोषित किया गया है। 
जो व्यक्ति उपरोक्त आरोपियों के बारे में सूचना देगा या गिरफ़्तार करवाएगा उसे नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। 
यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post