डब्बे में रखें आटा (Air Tight Container)
बरसात के मौसम में खासकर की आटे को पैकेट से निकाल कर उसे स्टील या फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में ही रखें. इससे आटे की लाइफ तो बढ़ेगी ही साथ ही आटो में बरसात के मौसम में नमी के कीड़े भी नहीं लगेंगे. साथ ही ध्यान रखें कि आटे को किसी सीलन वाली जगह पर नहीं बल्कि ड्राई वाली जगह पर रखें.
तेजपत्ता से भागते हैं कीड़े -
आपको बता दें कि किचन के मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही है साथ ही यह आपके खाने को भी प्रोटेक्ट करते हैं. जी हां, अगर आप बरसात के मौसम में आटों में लगने वाले कीड़े से परेशान हैं तो आप आटे के कंटेनर में तेजपत्ते डाल दें. इससे बरसाती कीड़े लगने का डर नहीं रहता है और आटे की लाइफ भी लंबी चलती है.
नमक से भी बरसाती कीड़े रहते हैं दूर -
अगर आपको नमक से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो आप आटे के कंटेनर में नमक भी डाल सकते हैं. जैसे 10 किलो भर आटे में आप 5 से 6 चम्मच नमक मिलकार रख सकते हैं. इससे कीड़े कभी नहीं लगेंगे.
नमी में आटे को खासतौर से खुला नहीं रखना चाहिएए ऐसे में उसके खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। आप इन तरीकों को आजमाकर अपने आटे को बचा सकती हैं।