क्या है ऑर्गैनिक फ़ूड ? ऑर्गेनिक फूड क्यों है फायदेमंद ?

क्या है ऑर्गैनिक फ़ूड ?

सबसे पहले आप ऑर्गैनिक (जैविक) शब्द को समझें. ऑर्गैनिक एक तरह की प्रक्रिया है, जिसमें बिना किसी कृत्रिम कीटनाशक और उर्वरक के खाद्य पदार्थों को तैयार किया जाता है. जो लोग ऑर्गैनिक खेती करते हैं वो फसलों को कीट-पतंगों और बीमारियों से बचाने के लिए नेट का उपयोग करते हैं. खेती में गोबर की खाद का दूसरी तरह की प्राकृतिक खादों का उपयोग किया जाता है. जबकि नॉन-ऑर्गैनिक फ़ूड्स में हानिकारक केमिकल्स, कीटनाशक और खाद का प्रयोग किया जाता है. इस तरह के खाद्य पदार्थों से सेहत को बहुत नुकसान हो रहा है. अगर आप ऑर्गैनिक खेती की शुरूआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खेती को कम से कम दो साल के लिए खाली छोड़ना पड़ता है. जिससे कीटनाशक पूरी तरह से खत्म हो जाए.

ऑर्गेनिक फूड की कैसे करें पहचान ?

आप सिर्फ देखकर ये पता नहीं लगा सकते हैं कि कौन सा फूड ऑर्गैनिक है और कौन सा कैमिलकल वाला है. वैसे ऑर्गैनिक फ़ूड्स सर्टिफाइड होते हैं. ऐसे खाद्य पदार्थों के ऊपर स्टीकर या फिर ऑर्गेनिक लिखा होता है. अगर आप इन्हें खाते हैं तो स्वाद से पता कर सकते हैं. ऑर्गेनिक सब्जियां जल्दी पकती हैं और मसालों में तेज खुशबू होती है.

ऑर्गेनिक फूड क्यों है फायदेमंद

1- ऑर्गैनिक फूड बिना किसी हानिकारक तत्वों के तैयार होते हैं जो बहुत फायदेमंद होते हैं.
2- ऑर्गेनिक फूड में एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन बी कॉम्लैक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक और आयरन जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं.
3- ऑर्गेनिक फूड खाने से माइग्रेन, हार्ट संबंधी बीमारियां, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.
4- ऑर्गेनिक फूड खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे शरीर कई बीमारियों से बच जाता है.
5- ऑर्गैनिक फूड खाने से त्वचा में निखर आता है और मोटापा कम होता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post