बुरहानपुर - विगत दिनों बाबा अमरनाथ गुफा के समीप ही बादल फटने से बहुत तबाही हुई,चारों तरफ भय का माहौल बन गया था। फिर भी भक्तों की आस्था नहीं डगमगाई।
बुरहानपुर के बंभाड़ा और चांदगड के लगभग45 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर गया था जहाँ से दर्शन कर सभी श्रद्धालु अमरनाथ_यात्रा,शिव खोरी,जय माँ वैष्णो देवी यात्रा कर सकुशल घर पहुंचे जहां उनके सकुशल आने पर मेस्को माता मंदिर चांदगड पर सभी भक्तजनो का तिलक कर,पुष्प माला से स्वागत ,वंदन किया गया।
हमारे लिये बहुत ही हर्ष और खुशी की बात यह है की आपने यात्रा करते समय हिम्मत नही हारी जिस समय केदारनाथ यात्रा करते समय बादल फटा था ।
महाकल की असीम कृपा से आपके कदम यात्रा करते समय नही लड़खडाये।
उस समय गाव वाले सभी लोग आपके लिये बाबा महाकालजी से यह प्रार्थना करते थे की आप सकुशल घर वापस आये।
मिलींद तलेकर ने तिलक लगाकर पुष्पमाला से स्वागत किया ।
इस अवसर पर ग्राम के सभी वरिष्ठ,युवा उपस्थित रहे ।सभी भक्तो काआभर पवन राखौंडे ने किया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार