1290- इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया
1346- लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया
1543- इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
1801- अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया
1812- जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया
1823- भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज 'डायना' का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया
1862- अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया
1879- बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी
1912- 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी
1918- टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ. जिसमें 500 लोगों की मौत हुई
1935- बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी
1943- प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया 12000 मरे
1949- महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया
1957- अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है
1960- भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई
1970- अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली
1994- फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये
1998- 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा
2001- भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ हुई
2003- उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत
2006- इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया
● जन्म
100 - रोमन सम्राट जूलियस सीजर
1895 - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री
1909 - हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय
1965 - क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर
1982 - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल
1997 - नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई
● निधन
1489 - लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में
1982 - प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
1999 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार
2012 - विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह
2013 - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण
Tags
ज्ञान सँसार