बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस बुरहानपुर शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु हर-संभव प्रयास कर रही है इंदौर इच्छापुर हाइवे पर जिले की सीमा में 6 ब्लैक स्पॉट है जहाँ दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। हाइवे पर हो रही इन सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर ट्रैफिक पुलिस व NHAI(नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) की इंदौर से आयी टीम द्वारा जिले के चिन्हित ब्लैक-स्पॉट का सर्वे करके दुर्घटनाओं के कारणों की जाँच कर सुरक्षात्मक उपाय किये जा रहे है दुर्घटना रोकने के इन उपायों में हाइवे पर जरूरी स्थानों पर स्पीड-ब्रेकर बनवाना रोड़-साइड अतिक्रमण हटाना, सड़क पर आ रही झाड़ियाँ कटवाना, रोड़-मार्किंग करते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाना आदि कार्य किये जा रहे है। टीम द्वारा इच्छापुर की ओर से कार्य शुरू करते हुए दो ब्लैक स्पॉट अंतुरली फाटा व बोरसल फाटा पर कार्य पूर्ण हो चुका है। मोहना नदी पुल आईटीआई कॉलेज के पास कार्य जारी है व बचे ब्लैक-स्पॉट पर भी इसी तरह कार्य किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में आमजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बुरहानपुर पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करके जैसे नशे की हालत में वाहन न चलाकर, हाइवे पर नियंत्रित गति से वाहन चलाकर, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनकर, फोर-व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर, ट्रेफिक सिग्नल्स फॉलो करके आमजन अपना कर्तव्य निभाते हुए दुर्घटनाओं को कम करने में सहयोग प्रदान करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार