चुनावी गतिविधियों जैसे प्रचार, रैली, भाषण आदि में बच्चों को शामिल ना करने के निर्देश

बुरहानपुर 03 जून, 2022,/-जिले में आगामी दिवसों में पंचायत एवं नगरीय निकायो में चुनाव सम्पन्न होना है। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग एवं मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किये गये है। जारी निर्देशानुसार उम्मीदवारों एव राजनैतिक दलों द्वारा चुनावी गतिविधियों जैसे प्रचार, रैली भाषण आदि मंे बच्चों को शामिल ना किया जायें एव बच्चों को अन्य कार्य में (बाल मजदूरी) में ना लगाया जायें। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई ने दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post