आरटीआई कार्यकर्ता बालचंद शिंदे की शिकायत पर विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर की बढ़ी मुश्किलें , अदालत ने पुलिस को जांच कर एफ आई आर के दिए निर्देश

 बुरहानपुर के नेपानगर की बीजेपी की महिला विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर की मुश्किलें बढती हुई नजर आ रही है आपको बता दें की बुरहानपुर के एक आरटीआई कार्यकर्ता बालचंद शिंदे ने आरोप लगाया 2020 को हुए विधानसभा उपचुनाव में नेपानगर की विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने निर्वाचन आयोग को जो शपथ पत्र दिया है उसमें उन्होने अपनी शैक्षणिक योग्यता और जन्म तारिख की गलत जानकारी दी है शिकायतकर्ता का आरोप है की विधायक कास्डेकर ने फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किए है शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली इस पर बुरहानपुर कोर्ट के जेएमएफसी गुरूवेंद्र कुमार की अदालत में निजी परिवाद दाखिल किया इसे स्वीकार कर कोर्ट ने खकनार थाना के थाना प्रभारी को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है अब देखना यह होगा कि बीजेपी की विधायक होने पर जांच साबित पाई जाती है तो क्या कार्यवाही होंगी या फिर पार्टी के दबाव से जाँच पर कुछ असर होगा

Post a Comment

Previous Post Next Post