यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजनेशन की खण्डवा जिला इकाई घोषित , जिले के पत्रकार साथियो ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी

खण्डवा ।  यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजनेशन  का मध्यप्रदेश में विस्तार किया जा रहा है ।सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने और मैदानी पत्रकारों के हित में सतत व सुचारू कार्य करने के उद्देश्य से  प्रदेश इकाई के गठन के बाद जिला स्तर पर सांगठनिक मजबूती और सक्रियता के लिए इकाइयों के गठन किया जा रहा है । इसके तहत सर्वप्रथम खण्डवा जिला इकाई की यूनाइटेड प्रेस ऑर्गनाइजेशन के खण्डवा कार्यालय में  सोमवार को आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश सचिव मनीष व्यास ने  विधिवत घोषणा की । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने नव नियुक्त कार्यकारिणी के साथियों का स्वागत कर उन्हें बधाई और धुभकामनाएँ दी । 
प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे , प्रदेश सचिव मनीष व्यास और संयुक्त प्रदेश सचिव पंकज कुमार लाड़ और खण्डवा जिला इकाई अध्यक्ष  रेहान की सहमति से खण्डवा जिला इकाई के पदाधिकारी तय किए गए । इन पदाधिकारियों की सोमवार को घोषणा की गई । खण्डवा जिला इकाई घोषित होने पर जिले के पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त कर पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है । 

खण्डवा जिला कार्यकारिणी 

अध्यक्ष - शेख रेहान 
उपाध्यक्ष - दीपक सपकाल , इमरान खान , विनोद भुसारे 
सचिव -  गोपाल गीते 
सह सचिव - महेश पटेल , जावेद खान , अजय चन्द्रे 
कोषाध्यक्ष - प्रेमांशु जैन 
महामंत्री - सावन पाटिल , नितिन झवर , भूपेंद्र यादव 
कार्यकारिणी सदस्य - विशाल पटेल , सिराज खान , हुकुमचंद पोरपंथ

Post a Comment

Previous Post Next Post