सिख समुदाय के 5 वे गुरु श्री अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस अवसर पर दूध शर्बत किया वितरण

 सिख सम्प्रदाय के गुरु अर्जन देव महाराज सिख धर्म में शहीद हुए दो गुरुओं में से पहले और कुल दस सिख गुरुओं में से पांचवें थे धर्म जात कोई भी हो हर धर्म के गुरु श्रद्धा और भक्ति भाव से पूज्य माने जाते है हर धर्म यही कहता है सब प्राणी पर दया करो जिओ और जीने दो उक्त उदगार जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा आयोजित दूध शर्बत वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स ग्रुप म.प्र. के कार्य कारिणी सदस्य महेंद्र जैन ने व्यक्त किये कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमेन सुनील सलूजा ने कहा की सिख सम्प्रदाय के 5 वे गुरु के रूप में माने जाने वाले श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा साडी बाज़ार स्थित सुंदर टेंट हाउस के पास आम जन के लिए इस पवित्र दिवस पर दूध शर्बत का वितरण किया गया सबसे पहले कार्यक्रम के प्रोजेक्ट सुनील सलूजा की धर्म पत्नी नीलम सलूजा ने वाहे गुरु जी की अरदास कर प्रसाद का भोग लगाकर आमजन में प्रसादी एवं दूध शरबत का वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के पदाधिकारी व् सदस्य डॉ हर्ष वर्मा डॉ अशोक गुप्ता, शोभा चौधरी महावीर प्रसाद बांदिल,मंगला दुबे ,नमन सलूजा ,बेला तारकस ,डॉ किरण सिंह ,देवांश भावसार ,रुपेश राजे के साथ साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे बड़ी संख्या में सेकड़ो धर्म प्रेमियों ने प्रसादी का लाभ प्राप्त कर पुन्य लाभ अर्जित किया उपरोक्त जानकारी पूर्व अध्यक शोभा चौधरी ने दी

Post a Comment

Previous Post Next Post