पिछले दिनों गणपति नाका थाना के पीछे स्थित एक कबाड़ कि दुकान के संचालक हसम पिता कसम ने कम दामों में अस्पताल की पुरानी सामग्री बिना टेंडर के खरीदा था इस मामले में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान आरएमओ और कबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसके चलते सोमवार को सुबह जिला प्रशासन पुलिस टीम की मौजूदगी में नगर कर्मचारियों ने सिंधीपुरा जानी पहलवान के घर के पास कबाड़ी हासम पिता कासम का बिना अनुमति बना मकान को तोड़ा।
गणपति थाना प्रभारी राजेश दूबे ने बताया कि हासम कबाड़ वाले पर चोरी का सामान खरीदने के साथ ही अन्य पुलिस थानों में अपराधिक मामले दर्ज है इधर आरोपी कसम के बेटे जुबेर ने कार्यवाही का विरोध कर कहा कि ये मकान हमारे दादा के नाम है प्रशासन को कोर्ट का स्टे बताने के बाद भी गलत तरीक़े से कार्रवाई की गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार
