बुरहानपुर/9 मई, 2022/-ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका निगम बुरहानपुर द्वारा निर्मित अटल बिहारी बाजपेयी तरणताल स्वीमिंग पूल जनता के लिए खोला जा रहा है।
इसका शुभारंभ आज शाम कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति में होगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्धारित समय पर (5.45 बजे) उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।
वहीं होमगार्ड कमाण्डेंड को 4 होमगार्ड सैनिक तैनात करने के निर्देश दिये हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी स्वीमिंग पूल में तीन माह के लिए प्रवेश हेतु 500/- रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार