पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

 बुरहानपुर पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के तत्वावधान में एवं प्रांतीय निकाय से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार एवं उनके आव्हान पर संजय नगर स्थित रेस्ट हाउस के पास बुरहानपुर में अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।अता उल्ला खान जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर ने बताया कि हमारे द्वारा सोमवार को 2 धंटे का सामुहिक मौन रखा गया तदपशचात हाथों में नारों की तखतीया लेकर मांगों के नारे लगाए गए व रोष व्यक्त किया गया।विगत लम्बे समय से शेष चले आ रही लम्बित राहत राशि 14 प्रतिशत को तत्काल प्रदाय किये जाने की मांग की गई। मांग नहीं पुरी होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।आन्दोलन के समय पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश बुरहानपुर की जिला शाखा तहसील शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post