एसडीएम की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों की बैठक आयोजित

-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले द्वारा राजस्व निरीक्षक मंडल मोहम्मदपुरा, बुरहानपुर नगर, निंबोला, दर्यापुर, शाहपुर एवं फोफनार के समस्त पटवारीगणों एवं राजस्व निरीक्षको की आज जनपद पंचायत सभागृह में बैठक का आयोजन किया गया। 
 बैठक में स्वामित्व योजना की ग्राउंड ट्रूथिग की नक्शा शीट, सीएम भू आवासीय अधिकार योजना लक्ष्य अनुसार प्रारूप क एवं ख, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अपात्रों की वसूली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत शेष आधार नंबर सुधार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत एफ आर ए पट्टाधारियों, भूमि व्यपवर्तन निगरानी, फसल कटाई प्रयोग, गिरदावरी (जायद), सभी पटवारी जिन्होंने लैपटॉप क्रय कर लिया है, एमपी भूलेख वेब पोर्टल पर रजिस्टर्ड करें एवं जिन्होंने लैपटॉप क्रय नहीं किया है वे शीघ्र ही लैपटॉप क्रय कर रजिस्ट्रेशन करें, सीएम कल्याण योजना अन्तर्गत किसानों का वेरीफिकेशन सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये निश्चित समय सीमा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर तहसीलदार बुरहानपुर श्री रामलाल पगारे सहित अन्य राजस्व निरीक्षकगण तथा पटवारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post