ज्यादा आलू खाने से हो सकते हैं ये नुकसान : आइये जानते हैं


ज़्यादा आलू खाने के नुकसान

मोटापा बढ़ता है -

आलू का अधिक सेवन करने से लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं. दरअसल, आलू कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है. कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा कैलोरी बढ़ती है, जिससे मोटापे का खतरा बढ़ता है.

गठिया की समस्या -

अधिक आलू का सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. इसमें पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट गठिया के दर्द को बढ़ाता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या -

ब्लड प्रेशर के मरीजों का आलू का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. अधिक सेवन करने से समस्या और बढ़ा सकता है.

डायबिटीज की समस्या -

अधिक आलू खाने से डायबिटीज रोगियों की समस्या को बढ़ सकती है.आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा में बढ़ोतरी होती है.

एलर्जी समस्या -

नीले रंग के या अंकुरित आलू खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

गैंस की समस्या -

अगर आप आलू खा रहे हैं तो गैस की समस्या होने के चान्सिज बढ़ जाते हैं. आलू से ज्यादातर लोगों को गैस हो जाती है. अगर आपको गैस होती है तो इस बात ध्यान रखें कि आप खाने में आलू का इस्तेमाल कम करें.

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।





Post a Comment

Previous Post Next Post