पुलिस के सीसीटीवी कैमरें बने मददगार - शाहपुर की महिला के नगदी से भरा पर्स कैमरों की मदद से मिला।सीहोर से भागे युवक-युवती भी हुए कैमरों में कैद

बुरहानपुर - पुलिस की सिटी सर्विलेंस की महती योजना के तहत शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे कई बार की तरह एक बार फिर बेहद उपयोगी साबित हुए है। 
दो अलग अलग घटनाओं में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पहला मामला पर्स मिलने का है। 
शाहपुर निवासी नीलिमा हेमंत इंगले कल किसी काम से बुरहानपुर आई थी। ताप्ती रीट्रीट के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के बाद खरीदारी के लिए मार्केट गयी। पांडुमल चौराहे पर उन्हें पता चला कि उनका पर्स कहीं गिर गया है जिसमें उनके जरूरी डाक्यूमेंट्स व कुछ नगदी रखी हुई थी। 
महिला तुरन्त पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुँची , जहाँ सीसीटीवी कैमरों में देखने पर ज्ञात हुआ कि राजपुरा गेट तक पर्स महिला के पास ही था। पुलिस टीम व स्थानीय लोगों की मदद से राजपुरा गेट से पांडुमल चौराहे के बीच ढूंढने पर महिला का पर्स मिल गया। 


वहीं एक दूसरी घटना में सीहोर के पार्वती थाना क्षेत्र से भागे युवक अरशद निवासी शाजापुर व युवती उषा मेवाड़ा निवासी ग्राम मुंडला , जिला सीहोर की तलाश करते वहाँ की पुलिस बुरहानपुर आई हुई थी। पुलिस टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उक्त युवक-युवती कमल टॉकिज व गाँधी चौक के सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए जिन्हें बाद पुलिस द्वारा दस्तयाब किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post