एसपी को किया सम्मानित : सौहार्द कायम करने के प्रयास में पुलिस की तत्परता से शहर मे भाईचारा अमन शांति सुरक्षित


बुरहानपुर - शहर में ईद पशु राम जयंती के 1 दिन पूर्व बुरहानपुर के मालीवाडा में सतीश चौहान नामक व्यक्ति ने हनुमान मंदिर में पहुंचकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त की थी इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को महज 2 घंटे के अंदर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से धर दबोचा शहर में अमन और शांति कायम रहे इस मामले मे भाऊ वेलफेयर फाउंडेशन ने गुरुवार को एसपी राहुल कुमार लोंढा का दफ्तर पहुंचकर कक्ष में सम्मान किया फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश भगत ने कहा कि जिले धार्मिक आयोजन त्योहारों पर सौहार्द पूर्ण व्यवस्था  के लिए एसपी और पूरी पुलिस टीम के साथ हीं जिला प्रशासन का काम भी सराहनीय है जिला मे अपराधो की रोक थम और अफवाहों पर लगाम लगाने में पुलिस की खास भूमिका रही इस दौरान जय गंगरडे धर्मेंद्र सोनी आशीष भगत प्रहलाद चौधरी संजय चौधरी आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post