पेशाब से खून आना गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत-हो सकती है ये बीमारी


पेशाब से खून आना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है इसलिए सभी को यूरिन करते समय ध्यान देना चाहिए.

कौन सी बीमारी का है संकेत

ब्लैडर कैंसर का सबसे आम लक्षण यूरिन में खून में आना ही है, जिसे हेमट्यूरिया (Haematuria) कहा जाता है. ब्लैडर के कैंसर के लगभग 80 प्रतिशत रोगियों में यह समस्या देखने को मिलती है.

हर व्यक्ति को कैंसर हो, यह भी जरूरी नहीं

जिस व्यक्ति की यूरिन में खून आ रहा है, इसका मतलब सिर्फ यही नहीं होता कि उसे ब्लैडर का कैंसर ही है. 

इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं - 

  • यह एक बढ़े हुए प्रोस्टेट, यूरिन मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) या हैवी एक्सरसाइज के कारण भी हो सकता है.
  • यूटीआई का संकेत यूरिन में दर्द, यूरिन का रंग बदलना, बार-बार यूरिन आना, यूरिन न रोक पाना आदि हो सकते हैं. 
  • एक्सरसाइज जैसे लंबी रनिंग या स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज भी यूरिन में खून आने का कारण बन सकती हैं. ये आमतौर पर 1-2 दिन में ठीक हो जाती हैं.
  • यूरिन में खून कुछ दवाओं या कुछ खाद्य पदार्थ के सेवन से भी आ सकता है. 
  • अगर कोई चुकंदर, ब्लैकबेरी या रेड फूड खाता है तो कई बार उसकी यूरिन का रंग गुलाबी या लाल हो सकता है. 
  • पीरियड्स में वजाइना से रक्तस्राव होने के कारण भी ऐसा हो सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post