पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने शाहपुर के वार्डों का किया भ्रमण, नागरिकों से संवाद कर सुनी समस्याएं, किया निराकरण


बुरहानपुर। प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शुक्रवार को शाहपुर के अनेक वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया। नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अमरावती नदी पर स्थित स्टाप-डेम कम काजवे में मिल रहे गंदे जल की निकासी हेतु काजवे में आड़े बोर कर पानी की निकासी सुनिश्चित किए जाने तथा छोटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान लोगों की मांग पर शाहपुर से ग्राम बख्खारी पहुंच मार्ग कच्चा होने से वर्षा में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके निराकरण हेतु श्रीमती चिटनिस ने स्टाप-डेम कम काजवे से बख्खारी ग्राम तक डब्ल्यूबीएम मार्ग निर्माण के लिए भी प्राक्लन बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा। 


श्रीमती चिटनिस ने शाहपुर के वार्ड क्रमांक 6 कोदरी में जर्जर हो चुके आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी का नवीन भवन बन चुका है। पुराने जर्जर हो चुके भवन को समतलीकरण कर इस स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाए। वहीं समीप धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्मित ओटले टीन-शेड के स्थान पर सीमेंटीकृत छत का निर्माण करने की बात कही। इसी प्रकार श्रीमती चिटनिस ने वार्ड क्रमांक 15 में हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था करने एवं तथा मंदिर परिसर में भक्तों के बैठने हेतु सीमेंटीकृत कुर्सियां लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से कहा। 
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ वार्ड क्रमांक 7 लक्ष्मीमाता मंदिर पर सभा मंडप निर्माण हेतु स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्थल के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित कर दूसरे स्थान पर स्थापित करने संबंधी अधिकारियों से चर्चा की। वहीं रूद्राश व्यायाम शाला को अखाड़े के लिए भूमि हेतु स्थल का अवलोकन किया। 
इस दौरान विरेन्द्र तिवारी, विनोद चौधरी, सुनिल बंड, रमेश चौपरे, गणेश केशव महाजन, विजय बाविस्कर, गजानन नमाडे, रूपलाल पाटिल संजय महाजन, महेन्द्र सिवलकर, रविन्द्र महाजन, योगेश चौधरी, विट्ठल किरोचे, किशोर श्रीपत महाजन, वीरेन्द्र कोली, चंद्रकांत महाजन, प्रतिक महाजन, भगवान पाटिल एवं श्रवण चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व रहवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post