लगभग 3 माह बाद जिले में मिला कोरोना संक्रमित , संक्रमित ने नहीं लगवाया था अभी तक कोई वैक्सीन

बुरहानपुर -  जिले में फरवरी माह के बाद लगभग 3 महीने बाद एक कोरोना वायरस संक्रमित केस की जानकारी मिली है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उक्त कोरोना संक्रमित मजदूरी(हम्माली) का काम करता है ।

संक्रमित व्यक्ति की 1 दिन पूर्व ही कोरोना जांच rt-pcr करवाई गई जिसमें उसे संक्रमित पाया गया ।

लगभग 30 वर्ष की उम्र के इस संक्रमित व्यक्ति की लापरवाही भी सामने आयी है, जिसने अभी तक कोरोना का कोई भी वेक्सीन (टीकाकरण) नहीं लिया है। हालांकि टीकाकरण अभियान आरंभ हुए लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो चुका है। टीकाकरण को लेकर शासन के इतने प्रचार प्रसार के बावजूद लोग लापरवाह हैं।

इस प्रकार अभी तक जिले में कुल संक्रमित प्रकरण 3072 हो चुके हैं व 39 लोगों की मृत्यु उक्त संक्रमण की वजह से हो चुकी है और 3032 लोग स्वस्थ हो चुके हैं एक्टिव केसों की संख्या केवल 01 है।




Post a Comment

Previous Post Next Post