इस दौरान दुनिया की प्रथम नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल की तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी स्टाफ नर्सों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि कोरोना की तीन लहर आ चुकी हैं और अभी भी ख़तरा टला नहीं है। इस महामारी में चिकित्सीय स्टाफ ने अपना सब कुछ झोंका है। कोरोना के इलाज और टीकाकरण में नर्सों ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जान जोखिम में डालकर पूरे समर्पण के साथ मरीजों का इलाज करने में मदद की। अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ की। आज इन सभी का सम्मान कर मैं अभिभूत हूँ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा कि नर्स की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई अपना सगा-संबंधी, रिश्तेदार, मित्र या खुद हम गंभीर रुप से बीमार होते हैं। अस्पताल में भर्ती हर मरीज की देख-रेख के लिए वे हर वक़्त सेवा में लगी रहती हैं। ठीक होने तक वह मरीज के बेड तक चक्कर लगाती रहती हैं। यानी हमारी रिकवरी में जिनका सबसे ज्यादा योगदान होता है, वे नर्स ही हैं।
मानव सेवा और समर्पण का कार्य है नर्सिंग
पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला ने कहा नर्सिंग मानव सेवा और समर्पण का कार्य है। यह कार्य सुनने में जितना सहज लगता है, वास्तव में उतना ही उत्तरदायित्वपूर्ण है। ये अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अस्पतालों में भी अपने कर्तव्य को स्नेह के साथ बखूबी से निभाती है। तभी तो इनको सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है।
नर्सिंग स्टाफ के प्रति कृतज्ञता
जिला संयोजक डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन कोरोना से लड़ने में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले नर्सिंग स्टाफ के प्रति कृतज्ञता जताने का दिन भी है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किये बिना नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर अतुलनीय उदाहरण पेश किया है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वैध सुभाष माने, मंडल अध्यक्ष विनोदराव पाटिल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, उमा कपूर, कृष्णा शाह, गजेन्द्र वर्मा, सौरभ पाटिल, धीरज नावानी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, चिकित्सालय के डॉक्टर नर्स, स्टाफ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन भाजपा महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार

