प्रथम श्रेणी चिकित्सा अधिकारी शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ राकेश चौकसे हुए सेवानिवृत्त

बुरहानपुर - डॉ राकेश चौकसे द्वारा बुरहानपुर शासकीय  चिकित्सा जगत में अपनी लंबी सेवाए देने पश्चात रिटायर्ड होने के अवसर पर जिला अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा होटल ग्रेंड शिवम तुलसी मॉल लालबाग़ में धूमधाम से सम्मान कार्यक्रम एवँ स्नेह भोजन का आयोजन कर विदाई दी । इस अवसर पर डॉ राकेश चौकसे परिवार सहित उपस्थित हुए। 
जिला अस्पताल सिविल सर्जन द्वारा निवर्तमान हुए अधिकारी का शॉल श्रीफल , स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया एवँ इस अवसर पर डॉ बसन्त शारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि रिटायरमेंट प्रत्येक  शासकीय सेवक की सेवा अवधि का अंतिम पड़ाव होता है , डॉ राकेश  चौकसे सरल  , सहज , कर्तव्य निष्ठ , अधिकारी रहें हैं, ऐसे अधिकारी का हमारे जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त होकर  जाना  चिकित्सा जगत की एक बड़ी क्षति है। 
इस अवसर पर जिला अस्पताल के आर एम ओ डॉ मुमताज अंसारी ने स्वागत  पश्चात कहा कि रिटायरमेंट किसी सड़क का अंत न होकर एक खुले शानदार हाइवे की शुरुआत होता है। इस अवसर पर डॉ गौरव थावानी  ने कहा कि डॉ चौकसे जंहा कहीं भी रहे स्वस्थ रहे,मस्त रहे , दीर्घायु रहें एवँ जिला अस्पताल के हर कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति देते रहे , यही हमारा सौभाग्य होगा
डॉ राकेश चौकसे ने अपने उद्बोधन में स्टाफ से अपने जीवन की स्वर्णिम यादे व अनुभव साजा किए एवँ कहा आप सभी के साथ कार्य करना मेरा शौभाग्य है ,मुझे यंहा जो मान सम्मान प्राप्त हुआ , इसके लिए में आपका आभारी हूँ।   इस अवसर पर जिला अस्पताल से वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप पाटीदार , डॉ राकेश लाड़ , डॉ आर्यन गढ़वाल , डॉ रेहाना बोहरा , डॉ सुरभि , डॉ , भूपेंद्र गौर , डॉ भुजराम ,   श्रीमती थावानी, सहित जिला अस्पताल के समस्त , स्टाफ उपस्थित रहा एवँ डोल तशो पर थिरक कर विदाई दी।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजय सोंनी द्वारा किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post