ज्यादा देर तक एयरकंडीशनर AC में बैठने से हो सकती हैं ये समस्याएं


एयर कंडीशनर में बैठने के नुकसान

यहां बताए जा रही परेशानियों से ग्रसित लोगों को एसी में बैठने से बचना चाहिए. वरना उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

1. डिहाइड्रेशन

आप गर्मी से बचने के लि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एसी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है. जो कि डिहाइड्रेशन कहलाता है. इसलिए अगर आप पानी कम पीते हैं, तो एसी में बैठने से बचें.

2. अस्थमा या अन्य एलर्जी

बहुत कम लोग जानते हैं कि एयर कंडीशनर आपकी अस्थमा या अन्य एलर्जी को बढ़ा सकता है. क्योंकि, एसी की साफ-सफाई ना करने पर उसमें एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणु बढ़ने लगते हैं, जो समस्या बढ़ा सकते हैं.


3. सिरदर्द

एसी वाला माहौल काफी ठंडा होता है और बाहर का तापमान हाई होता है. जिस कारण बार-बार अंदर-बाहर जाने से सिरदर्द हो सकता है. यह सिरदर्द माइग्रेन के मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

4. संक्रमण

एसी का इस्तेमाल करने से नाक के अंदर मौजूद म्यूकस सूख जाता है. जिस वजह से इंफेक्शन होना एसी का बड़ा नुकसान हो सकता है. क्योंकि, यही म्यूकस संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस को शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है.

5. ड्राई स्किन

एसी में ज्यादा देर बैठने से त्वचा की नमी छिन सकती है. जिसके कारण ड्राई स्किन और ड्राई हेयर की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए आप एसी के बिल्कुल सामने ना बैठें. वहीं, यह रूखी आंखों का कारण भी बन सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



Post a Comment

Previous Post Next Post