केले के खेत में ले जाकर 7 वर्षीय मासूम बालिका से बलात्कार करने वाले आरोपी को नेपानगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार


बुरहानपुर - दिनांक 22.05.22 की रात्रि ग्राम निम्ना, नेपानगर की फरियादिया ने थाना नेपानगर हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मैं ग्राम निम्ना रहती हूँ। मेरी लड़की व दामाद 15 दिनों से मजदूरी के लिये पुणे गए हुए है। मेरी 07 वर्षीय नातिन व 04 वर्षीय नाती को मेरे पास छोड़कर गए है। दोपहर करीबन 12 बजे हमारे गाँव का भूषण पिता संतोष सूर्यवंशी मेरे घर आया व पास के खेत से तरबूज़ तोड़कर लाने की बात बोलकर नातिन व नाती को मोटकर सायकल पर बैठाकर साथ ले गया। करीबन घण्टे भर बाद गाँव का अन्य व्यक्ति रेमसिया मेरे नाती-नातिन को अपनी गाड़ी पर बैठाकर घर लाया और बताया कि दोनों सड़क किनारे खड़े होकर रो रहे थे। मेरी नातिन घबराई हुई थी व लगातार रो रही थी। उसने रोते हुए अपने साथ घटित बलात्कार की घटना बताई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना नेपानगर में अप. क्र. 426/22 , धारा 363, 366-A, 376, 376 AB भा.द.वि.,  धारा 3, 4, 5m, 6 पॉस्को एक्ट, 3(2)(V), 3(1)(w) SC/ST एक्ट का दर्ज किया गया। 
थाना प्रभारी नेपानगर राजेन्द्र इंगले द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। 
पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया गया। 
पीड़ित बालिका का मेडिकल टेस्ट करवाया गया। पुलिस द्वारा घटना के आरोपी भूषण पिता संतोष सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम निम्ना को गिरफ़्तार कर लिया गया है। प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से चिन्हित किया गया है। 
पुलिस द्वारा प्रकरण के सभी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये जाकर पीड़ित बालिका व आरोपी से जप्त आर्टिकल्स को जाँच के लिए फॉरेंसिक लेब भेजा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post