जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न

बुरहानपुर। आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार शाम परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया गया। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पंचायत चुनाव प्रभारी अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान सहित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस, विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर आदि ने संबोधित किया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी चुनाव की दृष्टि से विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
*विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक*
इस दौरान बैठक में नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने कहा- विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के चुनाव जीतना आवश्यक है। आप लोगों ने लोकसभा विधानसभा, नगरीय निकाय सहित कई चुनाव पार्टी को जिताए हैं। विकास का पहिया आगे बढ़ने के लिये जिले में नगर पालिका नगर परिषद, जिला, पंचायत, जनपद, पंच सरपंच जनप्रतिनिधि हमारी विचारधारा के जितना आवश्यक है। हमारे चुनाव की प्रक्रिया नियमित थी। परन्तु दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई जिसके कारण चुनाव सम्पन्न नहीं हो सके। 
*माइक्रो मैनेजमेंट के माध्यम से सफलता हासिल करेंगे*
इस दौरान पंचायत चुनाव प्रभारी अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान ने कहा-प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालन समिति बनाई जाएगी। हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये प्रत्येक मतदाताओ से संपर्क कर चुनावों में सफलता हासिल करेंगे। हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा व हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुचने का कार्य करें। कानूनी, तकनीकी प्रभारी, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया प्रभारी सभी नगरीय निकायों में बनाए जाएंगे। 
*जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर होगा हितग्राही सम्मेलन* 
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर हितग्राही सम्मलेन होगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार ने हर गरीब को मुफ्त में राशन दिया है। गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। इस प्रकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोंगो को जागरूक करना होगा।
*भाजपा का कार्यकर्ता हारी बाजी को जीत में बदलने का दम रखता हैं- सांसद श्री पाटिल*
बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा भाजपा ने इतिहास बनाया है। देश से लेकर जिले में भाजपा की सत्ता है। ये भाजपा की जनहित में लागू की गई योजनाओं का परिणाम है और ये सब सम्भव हुआ हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण। योजनायें मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी बनाते है, लेकिन इनका लाभ पंचायतों, जिला, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद के माध्यम से आम जनता को मिल रहा है।
*संगठन क्षमता के साथ लड़े जाते हैं चुनाव*
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा-भारतीय जनता पार्टी में संगठन महत्वपूर्ण है। यहां संगठन ही चुनाव जिताता है। हर चुनाव में हमने अपनी एकजुटता दिखाई है। इस चुनाव भी पहले की तरह हमें बेहतर प्रदर्शन करना है। नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने कहा- कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में मेहनत की। अब समय आ गया है कि आगामी चुनाव के लिए भी हम कमर कस लें।
इस दौरान पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, महापौर, पूर्व महापौर, निगम अध्यक्ष एवम पार्षदगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदगण, समस्त जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, कोर कमेटी, मंडल प्रभारी,  जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, समस्त मोर्चो के प्रभारी, मंडल स्तर के समस्त मोर्चो के अध्यक्ष व पदाधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, प्रकोष्ठों के संयोजक, कुशाभाऊ जन्मशताब्दी समारोह सामिति एवम अंत्योदय सामिति सदस्य मौजूद थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post