जिला अस्पताल का सामान बिना टेंडर, भंगार भाव मे बेचने पर चिकित्सकों पर हुई FIR , लालबाग़ पुलिस ने की कार्यवाही

बुरहानपुर - बुरहानपुर का जिला चिकित्सालय अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।
अब नई कारगुजारी के बारे में बताएं तो -
विगत कुछ दिनों पूर्व जिला चिकित्सालय का उपयोगी सामान निजी भंगार गोदाम में दिखाई देने का मामला प्रकाश में आया था।
जब मीडिया ने इस मामले को जोर शोर से उठाया तो जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया, और जिला कलेक्टर के निर्देश से एक जांच समिति बनाकर अपर कलेक्टर श्री सोलंकी को जांच जिम्मा सौंपा गया।
जिनकी रिपोर्ट के निष्कर्ष पर दोषियों पर कार्यवाही की जा रही है।
दरअसल घटना इस प्रकार है कि कुछ दिनों पूर्व गणपति नाका क्षेत्र में स्थित निजी भंगार गोदाम पर लगभग चार ट्रक भर कर जिला अस्पताल का अनुपयोगी सामान देखा गया , जब भंगार गोदाम के मालिक से पूछा गया तो उसने कहा था कि यह सब सामान जिला अस्पताल से खरीदा गया है तब सिविल सर्जन से पत्रकारों ने पूछा था तो उन्होने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही थी। 
जब प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टस के आधार पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पूरी जांच का जिम्मा एडीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी को सौपा तो उन्होंने विस्तार से पूरी जांच की, अस्पताल में जाकर निरीक्षण किया और सम्बंधित लोगों को नोटिस दे बयान दर्ज किए, जिला अस्पताल के स्टॉक की जानकारी ली , लोहे की फर्नीचर की लिस्ट मांगी जो कि सिविल सर्जन डॉ शकील खान और डॉ प्रतिक नवलखे के नियंत्रण में था। 


जांच रिपोर्ट के अनुसार करीब 24 लाख 10 हजार रूपए का जिला अस्पताल के उपयोगी सामान को अनुपयोगी बताकर बिना टेंडर प्रक्रिया करें इसे एक लाख 72 हजार 320 रूपए में 10 और 11 मार्च को बेचकर शासन को 22 लाख 37 हजार रूपए का नुकसान पहुंचाया गया है।
इस पूरे प्रकरण में चूंकि उक्त दोनों चिकित्सा अधिकारी को भी जिम्मेदार व दोषी माना गया है अतः जाँच अधिकारी एडीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी के द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन के तहत  सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसौदिया द्वारा लालबाग थाने में लिखित एफआईआर कराई गई।
लालबाग़ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, जिसके तहत डॉ शकील अहमद खान , डॉ प्रतिक नवलखे , कबाडी खालीक और मोहम्मद हाशम पर धोखाधडी , अमानत में ख्यानत के तहत आईपीसी की धारा 420 , 406,409,120 B के तहत केस दर्ज कर लिया है। 




Post a Comment

Previous Post Next Post