आम आदमी पार्टी ने किसानों की बिजली कटौती के विरोध में दिया कलेक्टर को ज्ञापन

बुरहानपुर - आम आदमी पार्टी युथ विंग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांतनु पाटीदार के नेतृत्व में महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रतिभासिंग दीक्षित समेत पार्टी पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर को जिला कलेक्टर ने नाम ज्ञापन सौपा जिसमे उन्हें किसानों को फसल सिचाई के लिए मिल रही बिजली की कटौती का विरोध किया पाटीदार ने ज्ञापन में बताया की इस वर्ष का तापमान सामान्य से कही ज्यादा ऊपर होने से जल स्तर काफी तेजी से गिरता जा रहा है इस लिए किसान बोहोत चिंतित है और अपने खेतों की बावड़ियों कुवा के गहतिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है किंतु अब किसानों के समक्ष बिजली कटौती जैसी चुनोती भी खड़ी हो गयी है जिससे परेशानिया ओर भी ज्यादा बढ़ गयी है बावड़ियों के गहरीकरण के लिए बिजली की अधिक आवश्यकता होती है जिससे किसान खुदाई के समय मोटर पम्प से बचा हुआ पानी बावड़ी से निकल सके और खुदाई जारी रख सके खेतो में फासले बिना पानी बर्बाद होने की कगार पर आ गयी है और बिजली कटौती से बावड़ी के गहरीकरण भी नही हो पा रहा है दीक्षित ने कलेक्टर से कहा  किसानों की परेशानियों को देखते हुए अन्नदाता के हित मे फैसला लेते हुए बिजली में कटौती न कि जाकर किसानों को राहत दी जाए जिससे वेह अपनी फसलो को बचा सके इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सादिक अख्तर ,युथ विंग नगर अध्यक्ष गोविंग सिंग , शादाब परवेज , ताहेर अंसारी , जितेंद्र महाजन , रज़िया अंसारी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post