आप पार्टी द्वारा बुरहानपुर की गंगा जमुना संस्कृति की मिसाल देते हुए 26 वे रोज पर किया रोजा इफ्तार का आयोजन

बुरहानपुर -आम आदमी पार्टी बुरहानपुर द्वारा पवित्र रमजान माह के शुभ अवसर पर रोजा इफ्तार पार्टी का 26 वे रोज पर आयोजन किया बांस वाली मस्जिद हरिरपुरा शनवारा में किया गया इस अवसर पर सभी रोजेदारों ने बुरहानपुर की गंगा जमुना संस्कृति की मिसाल देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग अमन चारे भाईचारे से रहे एक दूसरे के सुख दुख में खड़े रहे किसी भी प्रकार के अफवाहों एवम बातों में ना आएं सभी लोग मिल जुल कर रहे हम सभी भारतीय हैं और भारत को अखंड रखने में हम सब का योगदान देंगे इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रियाज खोकर महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शरीफ बख्श सादिक अख्तर संगठन मंत्री शेख अब्दुल वसीम महिला जिला सचिव रजिया अंसारी पार्टी के युवा विंग जिला अध्यक्ष मोंटू संयास अल्पसंख्यक विंग के उपाध्यक्ष अब्दुल गनी मीडिया प्रवक्ता शेख नईम अख्तर शकील भाई आरिफ अंसारी और पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहकर सभी ने 26 रोजे पर मुबारकबाद पेश की

Post a Comment

Previous Post Next Post