बुरहानपुर - मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकजनों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में 40 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस दौरान सर्वाधिक बीपीएल संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार